मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 8, 2025 3:14 अपराह्न | Angola | Botswana | Draupadi Murmu

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा पर रवाना हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। वे आज रात अंगोला पहुँचेंगी। किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन दोनों अफ्रीकी देशों की यह पहली राजकीय यात्रा है। 8 से 13 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और नए क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। व्यापार, रक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढाँचे के विविधीकरण और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर बातचीत की उम्मीद है। प्रोजेक्ट चीता पर बोत्सवाना के साथ सहयोग की प्रगति भी एजेंडे में है। यह यात्रा अफ्रीका के साथ अपने संबंधों को बढाने और वैश्विक दक्षिण देशों के साथ साझेदारी को मज़बूत करने पर केन्‍द्रित है।