राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश को विकासशील बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व वाला समाज अधिक मानवीय और प्रभावी होगा। राष्ट्रपति ने आज केरल के एर्नाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में यह बात कही।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने केरल की उन महिलाओं को याद किया जिन्होंने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक-आर्थिक सुधारों में उत्कृष्टता के उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने पिछले कई दशकों से महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने में संस्थान के प्रयासों की भी सराहना की।
राष्ट्रपति ने कॉलेज के शताब्दी प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया। केरल के राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर, राज्य मंत्री सुरेश गोपी, राज्य सरकार के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में शामिल हुए।
.