राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मलावी के राष्ट्रपति लजारस चाकवेरा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन अफ्रीकी देशों की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन लिलोंग्वे में मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रही हैं।#Malawi | #DroupadiMurmu pic.twitter.com/4NwqvTSFSW
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) October 18, 2024
इस अवसर पर कला और संस्कृति, खेल, युवा मामले और फार्मा के क्षेत्र में चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किये गये। भारत ने मलावी को एक हजार टन चावल की आपूर्ति करने की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मलावी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी गई।