मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुु ने स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुु ने स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी  है। राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वप्निल कुसाले पुरुषों की पचास मीटर राइफल तीन पोजीशन श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि भारत ने एक ही ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी स्पर्धा में तीन पदक जीते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे निशानेबाजी दल ने भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वप्निल कुसाले को भविष्य में और अधिक उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला