राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के राज्य स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि ये राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं और असाधारण प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इन राज्यों के उद्यमी और प्रतिभाशाली लोगों ने राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने राज्यवासियों के लिए शांति और समृद्धि से भरे भविष्य की कामना की।
Site Admin | जनवरी 21, 2026 12:35 अपराह्न
मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यवासियों को दी बधाई