राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन महिला शक्ति की उपलब्धियों तथा देश और समाज में उनके अद्वितीय योगदान का सम्मान करने का अवसर है।
राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव हैं जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाने में सफल रही है।