मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 24, 2024 9:12 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में लोगों के जीवन में ईसा मसीह के प्रेम और सद्भाव के संदेश को अपनाने पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी शिक्षाएं भाईचारे और सभी के कल्याण वाली एक बेहतर दुनिया के लिए मार्ग प्रशस्त करती रहती हैं।

 

उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इस अवसर पर दुनिया भर में विश्वास और क्षमा करने की ताकतें मजबूत होंगी और लोग एक-दूसरे के करीब आएंगे।

 

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस आशा, करुणा और एकजुटता का सार्वभौमिक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं जो विशेष रूप से समकालीन समय में प्रासंगिक हैं, लोगों को सभी के बीच सहानुभूति, समझ और आपसी सम्मान के मौलिक महत्व की याद दिलाती हैं।

 

उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत बंधुत्व, समानता और न्याय के संवैधानिक मूल्यों के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। उपराष्ट्रपति ने लोगों से अपील की है कि वे सबका ख्‍याल रखें और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए खुद को फिर से समर्पित करें जहाँ हर नागरिक समृद्ध हो सके।