फ़रवरी 20, 2025 12:07 अपराह्न | Arunachal Pradesh | Mizoram | President Droupadi Murmu

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि लोग अपनी असाधारण प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु ने कामना की कि दोनों राज्यों के लोग प्रगति और उत्कृष्टता के नए अध्याय लिखेंगे।