मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 8, 2024 9:06 अपराह्न | climate change | Draupadi Murmu | President

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि इन गर्मियों में देश भर में प्रचंड गर्मी का सामना करना पडा है और हाल के वर्षों में विश्‍व भर में बेहद खराब मौसम की घटनाएं बढ़ी है। उन्‍होंने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सरकार और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रयासों को समर्थन करने के लिए अपने स्तर पर भी काम करने का आह्वान किया। चार दिन की ओडिसा यात्रा पर गई राष्‍ट्रपति रथयात्रा और अन्‍य समारोह में शामिल हुई। वे आज सुबह पुरी के बीच पर गई। इसके बाद उन्‍होंने अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किये।

इसके बाद राष्ट्रपति ने भुवनेश्‍वर के पास एक गांव में ब्रह्मकुमारी के दिव्‍य रिट्रिट सेंटर का लोकार्पण किया। राष्‍ट्रपति ने भुवनेश्‍वर में विश्‍व प्रसिद्ध उदयगिरि गुफाओं का भी दौरा किया।