मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 1, 2024 8:40 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीतने पर रुबीना फ्रांसिस को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रुबीना की जीत निशानेबाजी में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है क्योंकि इस खेल में यह देश के लिए चौथा पदक है। राष्ट्रपति ने कहा कि रुबीना की सफलता दिव्यांगों को विशेष रूप से प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रुबीना फ्रांसिस को उनकी सफलता पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का क्षण और रुबिना फ्रांसिस के दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने भी रुबीना को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि रुबीना ने निशानेबाजी में देश को गर्व करने का अवसर दिया है।