मई 20, 2025 5:40 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध खगोलभौतिकी वैज्ञानिक डॉ. जयंत नारळीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध खगोलभौतिकी वैज्ञानिक डॉ. जयंत नारळीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. नारळीकर ने अपने कार्यों के माध्यम से एक अमिट छाप छोड़ी है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान के प्रचार-प्रसार के प्रति उनकी लगन ने विशेष रूप से युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों को शिक्षित करने में मदद की। राष्ट्रपति ने डॉ. नारळीकर के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।