फ़रवरी 1, 2026 1:37 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमृत उद्यान के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में अमृत उद्यान के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान मंगलवार से इस महीने की 31 तारीख तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। नागरिक सप्‍ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान घूमने जा सकते हैं। रख-रखाव के लिए सोमवार को और 4 मार्च को होली के कारण उद्यान बंद रहेगा। राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया है कि उद्यान तीन मार्च को रक्षा कर्मियों के लिए, पांच मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 10 मार्च को महिलाओं तथा आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए और 13 मार्च को दिव्यांगजनों सहित विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा।

उद्यान में प्रवेश निःशुल्क है और केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा। आगंतुक visit.rashtrapatibhavan.gov.in के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। इस वर्ष, आगंतुक ट्यूलिप और विभिन्न प्रकार के गुलाब के अलावा बबलिंग ब्रूक – झरनों वाली एक जलधारा और रिफ्लेक्सोलॉजी रास्तों वाला बरगद उद्यान देख पाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला