फ़रवरी 14, 2025 8:52 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेंगलुरु में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति ने आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास के मौजूदा दौर में हमें सुनिश्चित करना होगा कि मानवीय मूल्‍य बरकरार रहें।

    राष्ट्रपति कल रांची में बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करेंगी।