राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में डॉक्टरों और शोधकर्ताओं की बड़ी भूमिका है। राष्ट्रपति ने आज पंजाब के बठिंडा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान –एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में यह बात कहीं।
उन्होंने एम्स के डॉक्टरों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बेहतर खेती के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कृषि और पर्यावरण विशेषज्ञों के परामर्श से शोध करने की अपील की। राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को नशे की लत से होने वाली शारीरिक और मानसिक हानि के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आध्यात्मिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने स्नातक डॉक्टरों को पदक और उपाधियां भी प्रदान की।