राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन के राजकीय दौरे पर आज पंजाब पहुंची। राष्ट्रपति आज अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि हैं, जहां वे 463 छात्रों को डिग्री और पदक प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति कल जालंधर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को भी डिग्री प्रदान करेंगी।
Site Admin | जनवरी 15, 2026 1:44 अपराह्न
दो दिन के राजकीय दौरे पर पंजाब पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु