राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दक्षिण भारत की पांच दिवसीय यात्रा के दौरान हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलेयम पहुंच गई हैं। इससे पहले तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, मंत्री अनसुईया सिथक्का, मुख्य सचिव संथि कुमारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हकीमपेट वायु सेना स्टेशन पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल राष्ट्रपति निलेयम से विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगी। श्रीमती मुर्मु शुक्रवार को सिकन्दराबाद में रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान करेंगी।
श्रीमती मुर्मु, राष्ट्रपति निलेयम में राज्य के प्रमुख हस्तियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम की मेज़बानी करेंगी। वर्ष 2022 में पद संभालने के बाद यह राष्ट्रपति की तीसरी हैदराबाद की यात्रा है।