राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेलिंगटन में सफल द्विपक्षीय बैठकों के बाद आज शाम ऑकलैंड पहुंचीं। इस दौरान सीमा शुल्क सहयोग व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए गए और न्यूजीलैंड ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन समझौते का समर्थन किया।
इससे पहले दिन में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में गवर्नमेंट हाउस में एक राजकीय भोज का आयोजन किया गया था। भोज में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और भारतीय समुदाय के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो ने राष्ट्रपति मुर्मु की समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए उनकी प्रतिबद्धता और पहल की प्रशंसा की। कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में एक नई प्रगति हुई है, जो उच्च स्तरीय संपर्कों और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है।