मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 26, 2025 8:24 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय तटरक्षक कर्मियों के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक और तटरक्षक पदक की स्‍वीकृति दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय तटरक्षक कर्मियों के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक और तटरक्षक पदक की स्‍वीकृति दी है। ये पुरस्कार तटरक्षकों के अदम्‍य साहस, कर्तव्य परायणता, समर्पण और उनकी सराहनीय सेवा को मान्यता देते हैं।

 

    राष्ट्रपति ने विशिष्‍ट सेवा और अदम्‍य साहस लिए उल्‍लेखित 58 उल्लेखित-इनडिस्पैचेज को भी मंजूरी दी है, इनमें चार मरणोप्रांत सशस्त्र बल कर्मि‍यों के नाम भी हैं। सूची में भारतीय सेना के 55 सशस्त्र बल कर्मी शामिल हैं।

 

इनमें चार मरणोप्रांत कर्मियों सहित 14 कर्मियों को ऑपरेशन रक्षक के लिए, आठ ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के लिए, छह ऑपरेशन हिफ़ाज़त के लिए और दो रक्षा कर्मियों को ऑपरेशन सहायता के लिए पदक प्रदान किए गए हैं।