अगस्त 14, 2025 1:11 अपराह्न

printer

झारखंड कारखाना संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड कारखाना संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके अधिनियम बनने से कारखानों में महिला श्रमिक रात्रि पाली में भी काम कर सकेंगी। झारखंड की राज्य सरकार ने इस विधेयक को विधानसभा से पारित कराकर राज्यपाल को भेजा था। राज्यपाल ने इसे राष्ट्रपति को भेज दिया था, जिस पर उन्होंने अपनी स्वीकृति दे दी है।