जनवरी 2, 2026 1:45 अपराह्न

printer

इक्‍वाडोर: राष्‍ट्रपति डेनियल नोबोआ ने लगाया 9 प्रांतों और 3 नगर निगमों में 60 दिन का आपातकाल

इक्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति डेनियल नोबोआ ने नौ प्रांतों और तीन नगर निगमों में 60 दिन का आपातकाल घोषित किया है। यह कदम बढ़ती आपराधिक हिंसा से हो रही उथल-पुथल के कारण उठाया गया है। राष्‍ट्रपति ने कहा है कि 60 दिन का आपातकाल लगाने का उद्देश्‍य हिंसा को नियंत्रित करना और उसमें कमी लाना तथा आपराधिक तत्‍वों को निष्क्रिय करना है।