जून 3, 2025 9:07 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति ने नव-नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों से एआई, ई-गवर्नेंस और डिज़िटल-व्‍यवस्‍था में नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नव नियुक्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों से आर्टिफिशियल इं‍टे‍लीजेंस, ई-गवर्नेंस और डिजिटल व्‍यवस्‍था में नवाचारों को अपनाने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में लाल बहादुर शास्‍त्री राष्‍ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 127वें प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे राज्य सिविल सेवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

 

राष्‍ट्रपति मुर्मु ने अधिकारियों से अपने आचरण में ईमानदारी, कार्यों में पारदर्शिता और उत्‍तरदायित्‍व बनाए रखने का भी आग्रह किया।