अप्रैल 9, 2026 1:35 अपराह्न

printer

जम्‍मू कश्‍मीर में स्वच्छ तवी महोत्सव की तैयारी

जम्‍मू कश्‍मीर में जम्‍मू नगर निगम और जम्‍मू स्‍मार्ट सिटी लिमिटेड स्‍थानीय विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रमुख आयोजन के तहत स्‍वच्‍छ तवी महोत्‍सव की तैयारी कर रहें हैं। तीन दिन का यह महोत्‍सव बैसाखी के उपलक्ष्य में 14 से 16 अप्रैल तक तवी ब्रिज पर आयोजित होगा। इसका उद्देश्‍य जम्‍मू को स्‍वच्‍छ बनाने के लिए जम्‍मू स्‍मार्ट सि‍टी लिमि‍टेड के चल रहे कार्य को उजागर करना है। इस महोत्‍सव में दंगल, पारंपरिक डोगरी व्‍यंजन के साथ खान-पान के कई स्‍टॉल होंगे और हथकरघा से जुडे उत्‍पादों का प्रदर्शन होगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला