दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में दीवाली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। संस्था के वरिष्ठ संत स्वयंप्रकाशदास के सानिध्य में इस वर्ष दीपोत्सव मनाया जाएगा।
स्वामिनारायण संस्था ने बताया कि इस साल का दीपावली उत्सव 31 अक्टूबर को बहिपूजन के साथ सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
इस अवसर पर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से हजारों भक्तों के आने की संभावना है।