मई 12, 2026 8:17 पूर्वाह्न

printer

प्रशांत पिसे को ओमान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

विदेश मंत्रालय में अपर सचिव प्रशांत पिसे को ओमान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी श्री पिसे मस्कट में, 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गोदावर्थी वेंकट श्रीनिवास का स्थान लेंगे।

श्री पिसे वर्तमान में विदेश मंत्रालय में प्रवासी नीति और कल्याण विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने फरवरी 2026 में दुबई में आयोजित अबूधाबी संवाद के आठवें मंत्री स्तरीय परामर्श के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला