मार्च 13, 2026 7:33 अपराह्न

printer

प्रसार भारती की निर्मित या कमीशन की गई सामग्री का कॉपीराइट प्रसार भारती के पास ही : सरकार

सरकार ने आज कहा कि प्रसार भारती द्वारा निर्मित या कमीशन की गई सामग्री का कॉपीराइट प्रसार भारती के पास है और मीडिया प्रोडक्शन हाउसों द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन का कोई हालिया मामला सामने नहीं आया है। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि प्रसार भारती मध्यस्थ प्लेटफार्मों पर व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन की नियमित रूप से निगरानी करता है तथा उस पर कार्रवाई करता है। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन कार्य के सब-कॉन्ट्रैक्टिंग का कोई मामला प्रसार भारती के संज्ञान में नहीं आया है।

डॉ. मुरुगन ने यह भी बताया कि दूरदर्शन पर ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’ की शुरुआत एक सक्रिय पहल है, जो लोकसेवा प्रसारक के रूप में इसके जनादेश को आगे बढ़ाती है

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला