मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

प्रसार भारती बोर्ड के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने आज मुंबई आकाशवाणी केन्‍द्र का दौरा किया।

 

प्रसार भारती बोर्ड के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने आज मुंबई आकाशवाणी केन्‍द्र का दौरा किया। प्रसार भारती बोर्ड के अध्‍यक्ष मुंबई के दो दिन के दौरे पर हैं जहां वे आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। श्री सहगल ने आज सुबह आकाशवाणी के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को कार्यक्रम का निर्माण करते समय श्रोताओं की रूचि पर विचार करने का सुझाव दिया। देश में आकाशवाणी को बडी संख्‍या में सुने जाने का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने अधिकारियों को महिलाओं, युवाओं और किसानों सहित विभिन्‍न श्रोता वर्गों के लिए कार्यक्रम का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। उन्‍होंने लोगो की बदलती जीवन शैली के अनुरूप कुछ कार्यक्रमों की समीक्षा किए जाने की बात कही। श्री सहगल ने उद्यमशीलता, कौशल विकास और स्‍टार्ट-अप आदि पर केन्द्रित कार्यक्रमों को बढाने का भी सुझाव दिया।