मार्च 9, 2026 4:47 अपराह्न | Pradhan Mantri Ujjwala Yojana

printer

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से अब तक 10.51 करोड़ महिलाओं को LPG कनेक्शन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत सरकार ने अब तक गरीब परिवारों की महिलाओं को दस करोड़ 51 लाख एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए हैं। उज्ज्वला योजना मई 2016 में देश भर की महिलाओं को बिना जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने आज राज्यसभा में यह जानकारी दी। श्री गोपी ने कहा कि स्वच्छ ईंधन के उपयोग से घर के अंदर वायु प्रदूषण कम होता है, जिससे श्वसन स्वास्थ्य में सुधार होता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार 2025-26 के लिए प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इसमें 14 किलो 200 ग्राम के सिलेंडरों की नौ बार रिफिलिंग की जा सकती है।