मार्च 25, 2026 2:11 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करके उन्‍हें रोजगार देने के लिए शुरू किया गया: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 देश के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करके उन्‍हें रोजगार देने के लिए शुरू किया गया है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान श्री शेखावत ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत देश के युवाओं को उद्योग से संबंधित कौशल प्रदान करके रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करके विभिन्न करियर विकल्पों को अपनाने पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए पांच हजार रुपये तक की विशेष सहायता भी दी जा रही है।