मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आई.टी.पी.ओ.) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी, प्रदीप सिंह खरोला का कार्यकाल बढ़ा दिया है। समिति ने उन्हें 19 अक्टूबर 2025 तक सेवा विस्तार दिया है। श्री खरोला राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के अध्यक्ष और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) के महानिदेशक बने रहेंगे।
Site Admin | जुलाई 5, 2024 6:06 पूर्वाह्न | ITPO | Pradeep Singh Kharola
भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में बढ़ाया गया प्रदीप सिंह खरोला का कार्यकाल
