उत्तर-पूर्वी जापान में बीती रात 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। जापान मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केन्द्र आओमोरी क्षेत्र के तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर था। जिसमें 20 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप के कारण प्रशांत महासागर के तटीय इलाकों में 70 सेंटीमीटर तक की सुनामी आई है, जो अब टल गई है।
अधिकारियों ने लगभग 90 हज़ार निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश जारी किए हैं। उत्तर-पूर्वी तट पर कुछ बुलेट ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। परमाणु संयंत्रों की तत्काल जांच की जा रही है। परमाणु विनियमन प्राधिकरण ने बताया कि आओमोरी स्थित रोक्काशो ईंधन पुनर्संसाधन संयंत्र में लगभग 118 गैलन पानी फैल गया, लेकिन सुरक्षा संबंधी कोई चिंता की बात नहीं है।