अप्रैल 9, 2026 4:57 अपराह्न | Power Minister Manohar Lal Khattar

printer

विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की

विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी चार दिन की भूटान यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया। मंत्री ने भूटान के ऊर्जा मंत्री ल्योंपो जेम शेरिंग से भी बातचीत की। इस बैठक में जलविद्युत परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा तथा क्षेत्रीय बिजली व्यापार के नए अवसरों पर चर्चा हुई। विद्युत मंत्रालय के अनुसार भारत और भूटान ने बिजली क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक बेहतर व्यवस्था बनाई है। इससे दोनों देशों की परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और बेहतर तालमेल हो सकेगा।
दोनों देशों ने पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना से जुड़े समझौतों और बिजली के आदान-प्रदान की प्रक्रिया पर भी हस्ताक्षर किए। यह दौरा भारत-भूटान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला