दिसम्बर 12, 2024 12:10 अपराह्न | India | New Delhi | Paulo Rangel | Portuguese

printer

पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल आज भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने श्री रंगेल का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करेगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्री रंगेल कल नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक में शामिल होंगे। वे शनिवार को अन्‍य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गोवा जाएंगे।