मार्च 10, 2026 7:46 अपराह्न | pollution in Delhi

printer

दिल्ली में धूल प्रदूषण कम करने के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों की तैनाती बढ़ी

दिल्ली नगर निगम ने धूल रहित दिल्ली अभियान के तहत शहर में धूल प्रदूषण को कम करने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों की तैनाती और उनके संचालन समय को बढ़ाया गया है। नगर निगम के अनुसार, वर्तमान में 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें प्रमुख सड़कों की सफाई के लिए तैनात हैं, जिनके माध्यम से लगभग 3 हज़ार 400 किलोमीटर लेन लंबाई वाली सड़कों की सफाई की जा रही है। इन मशीनों के जरिए प्रतिदिन करीब 150 टन धूल एकत्र की जा रही है। धूल रहित अभियान के तहत मशीनों के संचालन समय को 8 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दिया गया है, जिससे सड़क सफाई कवरेज में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा धूल नियंत्रण के लिए 28 मोबाइल वाटर टैंक आधारित स्प्रिंकलर और एंटी-स्मॉग गन भी प्रमुख सड़कों पर तैनात किए गए हैं। नगर निगम ने कहा है कि इन उपायों से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और धूल प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।