अप्रैल 1, 2026 8:26 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी में मतदान की तैयारियां तेज, कल ईवीएम-वीवीपेट का आवंटन

केन्‍द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में चुनाव विभाग मतदान प्रक्रिया की तैयारियों में जुटा है। कल तीन मतगणना केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपेट मशीन मतदान केंद्रों को आवंटित करने का कार्य संपन्न किया जाएगा। आज सुबह राष्ट्रीय और राज्य स्तर की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रेड्डी अरपालयम स्थित चुनाव विभाग कार्यालय में स्थित ईवीएम गोदाम खोला गया। इसके बाद मशीनों को मतगणना केंद्रों पर बनाए गए अस्थायी सुरक्षित कक्षों में भेज दिया गया। बाद में गोदाम को बंद कर सील कर दिया गया।