झारखंड में 25 से 27 अगस्त तक राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस- पल्स पोलियो अभियान के तहत सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। रांची में 50 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। रांची जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बूथों पर पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके अलावा सभी वार्ड और जिले के प्रखण्डों में डोर टू डोर जाकर बच्चों को पेलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
Site Admin | अगस्त 20, 2024 11:11 पूर्वाह्न
झारखंड में 25 से 27 अगस्त तक सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा