अगस्त 4, 2025 12:30 अपराह्न

printer

गोड्डा में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करते हुए पुलिस ने दो युवकों और एक नाबालिग को किया गिरफ्तार

मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के पास मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते हुए पुलिस ने दो युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीओ ऋषि राज के नेतृत्व में माछापेमारी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।