मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 18, 2025 8:36 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल घर वापसी की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल घर वापसी की कामना की है। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर लगभग नौ महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन-आईएसएस में फंसे रहने के बाद कल पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं। यह मिशन एक सप्ताह लंबा था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में सुश्री विलियम्स को अंतरिक्ष से लौटने के बाद भारत आने का निमंत्रण दिया।
 
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखे गए पत्र को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा किया। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से मुलाकात की और अनुरोध किया कि उनका और भारत के लोगों का यह पत्र सुश्री विलियम्स तक अवश्य पहुंचे।
 
पत्र में श्री मोदी ने सुनीता विलियम्स के साथ भारत के गहरे संबंधों की भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने हमेशा उनकी उपलब्धियों पर गर्व किया है।
 
 
Image