प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगजनों के लिए सुलभता, समानता और अवसर बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। सुगम्य भारत अभियान के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पैरालिम्पिक्स में भारत की सफलता का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग भाइयों और बहनों के धैर्य तथा उपलब्धियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री ने 2016 के दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम का उल्लेख किया और कहा कि यह दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।