सितम्बर 26, 2024 1:27 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शतरंज ओलंपियाड टीम के सदस्‍यों के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में अपने आवास पर भारतीय शतरंज ओलंपियाड टीम के सदस्‍यों के साथ बातचीत की। श्री मोदी ने 45वीं फिडे शतरंज ओलंपियाड की विजेता भारतीय टीम के सदस्यों के बीच शतरंज की एक बाजी भी देखी। भारत ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित 2024 शतरंज ओलंपियाड में इतिहास रचते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता था।

शतरंज खिलाड़ी आर. प्रज्ञानानंद ने शतरंज सहित कई विषयों की जानकारी के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। बैठक के बाद शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी और खेल के प्रति उनके जुनून से प्रेरित हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला