मई 30, 2025 5:26 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गोआ के लोगों को राज्य दिवस पर शुभकामनाएंँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गोआ के लोगों को राज्य दिवस पर शुभकामनाएंँ दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि गोआ की अनूठी संस्कृति देश का गौरव है और गोआ के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सदैव दुनिया भर से लोगों को आकर्षित करता रहा है।

 

श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में बहुत सारे काम किए गए हैं जो गोआ की प्रगति को प्रोत्‍साहित कर रहे हैं। उन्होंने कामना की कि राज्य आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।