मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 4, 2024 9:03 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली को शास्त्रीय भाषाओं की सूची में शामिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली को शास्त्रीय भाषाओं की सूची में शामिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को संजोकर उसे मान्‍यता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्रीय भाषाओं को लोकप्रिय बनाने की प्रतिबद्धता में भी अटल हैं। यह भाषाएं हमारी जीवंत विविधता को प्रदर्शित करती हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण को स्‍वीकृति से यातायात सुगम बनाने और स्थिरता तथा आर्थिक विकास में सुधार करने में सहायता मिलेगी। श्री मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण को मंत्रिमंडल की मंजूरी पर चेन्नई और तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी। 
 
प्रधानमंत्री ने खाद्य तेल-तिलहन पर एक राष्ट्रीय मिशन बनाने के फैसले पर कहा कि यह ‘आत्मनिर्भरता’ की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह मिशन घरेलू तिलहन उत्पादन को प्रोत्‍साहन देगा, मेहनती किसानों को सहायता देगा और टिकाऊ कृषि प्रणालियों को बढ़ावा देगा।