दिसम्बर 1, 2024 8:10 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भुवनेश्वर में सुरक्षा;संबंधी मुद्दों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भुवनेश्वर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के सम्मेलन के अंतिम दिन देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। मुख्य रूप से साइबर अपराध, तटीय सुरक्षा और माओवादी उग्रवाद से निपटने पर विचार किया गया। सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह, गृह सचिव गोविंद मोहन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे।

 

    सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए कार्यनीतिक उपायों पर ध्‍यान केन्द्रित किया गया। शीर्ष पुलिस अधिकारियों और विभिन्‍न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ कृत्रिम मेधा तथा ड्रोन जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न चुनौतियां और आतंकवाद से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री और प्रमुख अधिकारियों ने पुलिस के सामने आने वाले, परिचालन और बुनियादी ढाँचे से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

 

         सम्मेलन में देश के विभिन्न सुरक्षा संबंधी मुद्दों से निपटने के लिए आगामी वर्ष के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया। प्रधानमंत्री भुवनेश्वर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट आए हैं।