मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जनवरी 26, 2025 9:53 अपराह्न | 76th Republic Day | Republic Day | Republic Day celebrations

printer

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड को देश की विविधता में एकता का जीवंत प्रदर्शन बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के गणतंत्र दिवस परेड को देश की विविधता में एकता का जीवंत प्रदर्शन बताया है। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि शानदार परेड में सांस्कृतिक विरासत और सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि जीवंत झांकी हमारे राज्यों की समृद्ध परंपराओं का प्रतिनिधित्व करती है।