मार्च 23, 2026 8:58 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी- भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका बलिदान देशवासियों की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि इन स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, देशभक्ति और निर्भीक प्रतिरोध के आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों में जोश और प्रेरणा का संचार करते हैं।