प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न संकट से निपटने के बारे में विस्तार से बात की है और मुख्यमंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा की है।
प्रधानमंत्री ने यह बात कल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद कही। प्रधानमंत्री ने शांत मन और धैर्य को भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत बताया और इसी के जरिए देशवासियों से मौजूदा संकट का सामना करने की अपील की।
श्री मोदी ने दोहराया कि जो भारतीयों और भारत के हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी राजनीतिक दल देश के संयुक्त प्रयासों को मजबूती प्रदान करेंगे।