संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिक चिंता यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में श्री रिजिजू ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी के कदम को अभूतपूर्व बताया।
उन्होंने कहा कि जनता के प्रतिनिधि के रूप में सांसदों से भी इस कदम का स्वागत करने और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने की अपेक्षा की जाती है।