फ़रवरी 13, 2026 7:58 अपराह्न | PM Modi’s first decisions from Seva Teerth

printer

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन विकसित भारत की यात्रा का मील का पत्थर: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन-एक और दो भारत की विकसित भारत यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ परिसर में एक सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि ये नागरिक-केंद्रित शासन और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि लोग आज एक नया इतिहास बनते देख रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि सभी लोग विकसित भारत की प्राप्ति के संकल्प के साथ सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहे हैं।