जनवरी 5, 2026 12:14 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को दी जन्‍मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. जोशी को महान राजन‍ेता, बुद्धिजीवी और राष्‍ट्रवादी बताया। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, संस्‍कृति और राष्‍ट्र के सभ्‍यतागत‍ मूल्‍यों को लोकप्रि‍य बनाने में उनकी सेवा और प्रतिबद्धता ने सार्वजनिक जीवन को समृद्ध किया है।