मार्च 27, 2026 9:30 अपराह्न

printer

पीएम मोदी 29 मार्च को 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 29 मार्च को दिन के ग्यारह बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस म‍ासिक रेडियो कार्यक्रम की 132वीं कडी होगी। कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, एआईआर न्यूज वेबसाइट और न्‍यूज ऑन एआईआर मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा।

आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा।

आकाशवाणी से प्रसारण के तुरंत बाद मन की बात कार्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित होगा।