प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस हवाई अड्डे को लगभग 11,200 करोड़ रूपए की लागत से विकसित किया गया है।
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सतत और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार बुनियादी ढांचा परियोजना है। इसका उद्देश्य शून्य कार्बन उत्सर्जन सुविधा, ऊर्जा सक्षम प्रणाली और पर्यावरण अनुकूल हवाई अड्डे के परिचालन को बढ़ावा देना है।